कोविड 19 अनलाक चार के नियमों को ठेंगा दिखाते शिक्षा विभाग के अधिकारी

स्नातक एम एल सी प्रत्याशी डॉ मान सिंह ने दिया मुख्य मंत्री को ज्ञापन –
शिक्षक, कर्मचारियों के हित में पीछे नहीं हटेंगे – डॉ मान सिंह यादव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l कोरोना महामारी के चलते लागू अनलाक चार के नियमों का उल्लंघन करते हुए विद्यालयों के प्रबंधतंत्र और प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ स्नातक निर्वाचन के सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव ने आज मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से सौंपकर शोषण रोके जाने की मांग की है l इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव से भी मिले और शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा l शोषण न रुकने पर अनशन की भी धमकी दी है l
सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि प्रबंध तंत्र एवं प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है l विद्यालय न आने पर मेडिकल का प्रमाण पत्र एवं सी एल का प्रार्थना पत्र मांगा जा रहा है, जबकि अनलाक चार के नियमों के अनुसार आगामी 21 सितंबर तक अधिकतम 50%लोंगो की उपस्थिति का ही निर्देश शासन से जारी किया गया है l प्रबंध तंत्र एवं प्रधानाचार्य मनमानी पर उतारू हैं और शोषण पर आमादा हैं l जिससे शिक्षको और कर्मचारियों में कोरोना के प्रति भय और प्रबंध तंत्र के प्रति रोष है ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री डॉ मान सिंह यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, डॉ सुरेश यादव, हृदय लाल मौर्य, कुलदीप यादव, सुरेश यादव, पवन पटेल, रूपनाथ यादव एडवोकेट, प्रशांत सिंह, दीपक कुमार, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे l


