Latestगंगा तट से
महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सफाई कर्मियों को वितरित की सेनेटाइजर किट
प्रयागराज, ( अनुराग शुक्ला )। आज प्रयागराज महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता द्वारा नगर निगम परिसर में, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण सफाई कर्मचारियों को किया गया।

ड्रग्स एसोसिएशन प्रयाग की तरफ से 1000 मास्क तथा 350 सैनिटाइजर की शीशी, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में वितरित करने हेतु दिया गया।
मौके पर उपस्थित 37 कर्मचारियों को मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया , वितरण के समय श्री रवि रंजन नगर आयुक्त श्री हरिश्चंद्र बाल्मीकि महाप्रबंधक श्री उत्तम वर्मा पर्यावरण अधिकारी अभियंता, श्री डीपी सिंह, श्री अश्वनी जी सफाई निरीक्षक तथा राना चावला जी , लालू मित्तल जी ,रामजी अग्रहरी अनु जी, निखिल जी आदि उपस्थित थे |





