Latest

यमुना प्रसाद क्लीनर का भव्य विदाई समारोह पी0डब्लू0डी0 कैम्पस मे सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज यमुना प्रसाद केशरवानी क्लीनर का विदाई सम्मान समारोह मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी श्री यशवंत राय की अध्यक्षता मे हुई जिसका संचालन रविशंकर मिश्र क्षेत्रीय मंत्री कर्मचारी संघ ने किया।उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि खंडीय वृतीय अधिकारी श्री वीरेंद्र जी ने यमुना जी को अंगवस्त्र एवं माल्यर्पण से स्वागत करते हुए कहा कि यह माला के पुष्प गुच्छ यह बात साबित करते हैं कि आप ने ईमानदारी और कर्त्तव्य परायणता के साथ अपने जीवन का अमूल्य समय राष्ट्र हित,विभाग हित मे देकर आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

उक्त अवसर पर खंडीय कर्मचारियों ने माल्यर्पण और अंगवस्त्र, रामचरित मानस, छाता, घरेलू सामग्री, एवं चलने के लिये साइकिल देकर सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर मिनस्ट्रिलियल के क्षेत्रीय मंत्री श्री रूपेश कुमार,श्रीप्रकाश यादव,नीरज तिवारी, चालक संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह,अशोक कुमार दुवे,सुनीता देवी,सुचेता श्रीवास्तव ,अर्चना श्रीवास्तव, विनय कुमार शुक्ला, उधवश्याम केशरवानी, अमित कुमार सिंह,सर्वदेव,संजय कुमार श्रीवास्तव कर्मचारी नेता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button