डीआईजी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जनसुनवाई,नागरिकों की सुनी समस्या

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शासन के निर्देश पर रोज की तरह आज शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी अपने कार्यालय पर दस बजे उपस्थित रहे इस दौरान जनपद प्रयागराज जिले के दूरदराज से आये हुए फरियादियो की बारी बारी से उनकी शिकायतो को सुना और सम्बन्धित अधिकारी से स्वयं संपर्क कर त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किये जनसमस्या सुनने के बाद डीआईजी एसएसपी प्रयागराज द्वारा नागरिकों की सुरक्षा एवं कोविड संक्रमण सुरक्षा दृष्टिगत सुरु की गयी सराहनीय पहल पर निर्धारित समय बारह बजे देश के कोने कोने से पीड़ितों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ रायपुर से एक पीड़ित ने थाना खीरी नीबी गाँव से सम्बन्धित अपनी समस्याओं को बताया जिस पर डीआईजी ने उनकी समस्याओं को बड़ी ही सहजभाव से सुने और पीड़ित को त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु आस्वासित किए अधिकांश मामले जमीन से सम्बन्धित समस्या रही।डीआईजी के इस पहल की जनपद क्षेत्रो में बहुत ही सराहना की जा रही है।



