यमुनापार के जिला महामंत्री का इलाज के दौरान निधन, भाजपाइयों मे शोक की लहर

जिलाध्यक्ष,सांसद,जिला पदाधिकारीयों,मंडल अध्यक्षों ने शोक व्यक्त कर श्रष्दाजलिं जी
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला महामंत्री रामेश्वर पटेल पुत्र रामायण प्रसाद 47 वर्ष निवासी वैदवार कोरावं का गुरूवार को दोपहर स्वारूपरानी हास्पिटल प्रयागराज मे इलाज के दौरान निधन हो गया। जिला महामंत्री रामेश्वर पटेल के निधन की सूचना पर पूरे यमुनापार, प्रयागराज व काशी क्षेत्र के भाजपाइयों को होते ही शोक की लहर व्याप्त हो गई। रामेश्वर पटेल की कोरोना पाज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद से तबियत धीरे-धीरे खराब होने लगी थी। जिसके बाद 20 अप्रैल को परिजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वारूपरानी हास्पिटल प्रयागराज मे भर्ती कराया था। जिनका आक्सीजन लेवल बहुत ही कम था। 27 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी बेंटिलेटर पर रखा गया था। आक्सीजन लेवल 20 के आसपास बना रहा दो बच्चों सहित पत्नी को रोते विलखते बुरा हाल रहा। रामेश्वर पटेल राष्ट्रीय स्यमं सेवक संघ के प्रशिक्षित स्यमं सेवक के साथ संघ और भाजपा के कई दायित्वों का कुशल निर्वहन कर चुके थे।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से गणेश केसरवानी कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा राजू पाठक राघवेंद्र कुशवाहा प्रमोद मोदी अनुपम मालवीय सचिन जायसवाल सुभाष राजन शुक्ला किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा शिव मोहन गुप्ता आलोक वैश्य मयंक यादव श्याम प्रकाश पांडे अमर सिंह आदि रहे।वही
जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा आज हमारे टीम के महामंत्री का निधन हमारे भाजपा परिवार को नि:शब्द करके रख दिया। हमारे कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के कार्य को गति देने वाला साथी को हमने खो दिया है। जिसका भरपाई होना असम्भव है। मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पत्नी और बच्चे को इस अटूट दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा एक ऐसे कार्यकर्ता का असमय जाना पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। संगठन के कार्यो मे सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। शोक व्यक्त करने वाले मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवदत्त पटेल,शोभनारायण द्विवेदी अजीत प्रताप सिंह,राजेश शुक्ला दिलीप कुमार चतुर्वेदी त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय जय सिंह पटेल राजेश्वरी तिवारी संतोष त्रिपाठी ज्ञान सिंह पटेल मनोज गुप्ता,इं जगदीश सिंह यादव,विजय शंकर शुक्ला, विक्रमाजीत मौर्य,प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी बबुआन द्धिवेदी, आदि के साथ समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। शव को हास्पिटल ने परिजनो को सौप दिया है। जिसको लेकर परिजन अत्येष्ठी हेतू कोरावं गृह नगर जा रहे है।




