टाईब्रेकर में चैंपियन बनी छावनी स्पोर्टिंग इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी को 5-4 से हराया
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छावनी स्पोर्टिंग क्लब ने इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी को टाईब्रेकर में 5-4 से हराकर अबोनी बनर्जी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
एबीआईसी मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच के पहले हाफ में विकल्प झा ने गोल करके अकादमी को 1-0 से आगे किया। दूसरे हाफ में छावनी स्पोर्टिंग को पेनाल्टी का लाभ मिला जिसे पवन कुमार ने गोल में बदलकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला लिया। अंतिम समय तक यही स्कोर रहने पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें छावनी की टीम 5-4 से विजयी रही। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रमेंदु रॉय ने पुरस्कार वितरित किये। अकादमी के प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव बिप्लब् घोष ने धन्यवाद ज्ञापित एवं संजीव चंदा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त सचिव मकबूल अहमद, डीएफए के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल, एबीआईसी के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, अमित रौतेला, आरके अरोरा, फखरुद्दीन, सुनील कुमार, सोमनाथ चंदा आदि मौजूद रहे।



