Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

ABVP ने कवर्धा पीजी कॉलेज के टॉयलेट में लगाई जिन्ना की तस्वीर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कवर्धा के पीजी कॉलेज में प्रदर्शन किया. इसके तहत कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के टॉयलेट में जिन्ना की तस्वीर लगा दी. तस्वीर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखा कि, जिसकी जहां जगह वहीं लगे तस्वीर. प्रदर्शन के दौरान एबीवीवी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारियों ने कुछ लोगों द्वारा देश की एकता भंग करने का प्रयास करने की बात भी कही.बता दें कि कवर्धा छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह का गृह जिला है. जिन्ना को उपजे विवाद के बाद संभवत: यह पहला मौका है जब जिन्ना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button