Latest

एजाज पटेल और रचिन रविंद्र क्रीज पर डटे रहे,किवी टीम ने भारत को जीत से दूर रखा,पहला टेस्ट मैच ड्रा

जडेजा ने की शानदार बाँलिंग,अश्विन ने हरभजन का तोड़ा रिकॉर्ड

( अनुराग शुक्ला )कानपुर( अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहले टेस्ट के 5वें दिन न्यूजीलैंड ने मैच ड्रॉ करा लिया। किवी टीम के रचिन रवींद्र और एजाज पटेल की जोड़ी ने संघर्ष दिखाते हुए भारत से जीत छीन ली और मैच को ड्रा पर खत्म करा दिया। 2018 के बाद भारत में कोई टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ है। रवींद्र ने कमाल की बल्लेबाजी की और एक छोर से क्रीज पर डटे रहे। रचिन ने 91 गेंद का सामना किया और 18 रन बनाकर नाबाद रहे,वहीं एजाज पटेल ने 23 गेंद पर 2 रन बनाए।न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 9 विकेट पर 165 रन बना पाया। भारत की ओर से दूसरी पारी में जडेजा ने 4 विकेट लिए तो वहीं अश्विन को 3 विकेट मिले। एक विकेट अक्षर पटेल और उमेश यादव चटकाने में सफल रहे। न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन टॉम लेथम ने बनाए,नेथम 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा नाइट वॉचमैन समरविले ने 110 गहेंद पर 36 रन बनाए।
जडेजा ने लिया साउदी का विकेट
रवींद्र जडेजा ने टिम साउदी को जीरो रन पर चलता किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 155/9 था। रवीद्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किये 76वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम ब्लंडल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की गई, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। कप्तान रहाणे और अश्विन ने लंबी बातचीत के बाद रिव्यू लिया और रीप्ले में नजर आया कि गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी। ब्लंडल नॉटआउट रहे। मगर अश्विन ने इसके बाद अपने अगले ही ओवर में ब्लंडल (2) को बोल्ड कर टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई।

*टी-ब्रेक के बाद बदली मैच की तस्वीर*

टी-ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने हेनरी निकोल्स (1) को आउट कर कीवी टीम को 5वां झटका पहुंचाया। हालांकि निकोल्स ने डीआरएस लिया, लेकिन रीप्ले में नजर आया कि गेंद मिडिल-ऑफ स्टंप को हिट कर रही थी और हेनरी आउट हुए। टीम अभी इस झटके से उबर भी नहीं थी कि जडेजा ने केन विलियम्सन (24) को एलबीडब्लू आउट कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़कर रख दी।

*अश्विन ने हरभजन सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड*

लाथम ने शानदार बैटिंग करते हुए 138 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन अर्धशतक के बाद ही अपना विकेट गंवा बैठे। लाथम (52) को अश्विन ने बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही आर अश्विन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह (417) का रिकॉर्ड तोड़ा। रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड का चौथा विकेट चटकाया। उन्होंने रॉस टेलर (2) को न्यूजीलैंड आउट किया। टेलर के विकेट के साथ ही टी-ब्रेक हो गया। साल 2010 के बाद टॉम लाथम भारत में एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
उमेश ने कराई वापसी
लंच के ठीक बाद पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने विलियम सोमरविले (36) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। सोमरविले ने टॉम लाथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 गेंदों पर 76 रन जोड़े। शुभमन गिल ने डीप फाइन लेग पर शानदार डाइव लगाते हुए विलियम का कैच पकड़ा। टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करने के लिए इस साझेदारी को तोड़ना बहुत जरूरी था।

Related Articles

Back to top button