Latest

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का वीडियो वायरल, प्रयागराज में दर्ज हुई FIR

एसएचओ खुल्दाबाद मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

यूपी सरकार ने भी जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान को सोशल मीडिया में तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में केशव किसान आंदोलन को एक साजिश बता रहे हैं। इस वीडियो में डिप्टी सीएम की कही बात को तोड़ मरोड़ कर गलत अर्थ में पेश किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रयागराज में इलहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर यूपी सरकार ने भी जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

केशव मौर्य के इस वायरल वीडियो में वह बोलते दिख रहे हैं । किसान आंदोलन के नाम पर एक साजिश की जा रही है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहा है कि दिल्ली में जो कुछ हुआ वह किसान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि कोई देशभक्त भी ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसा कृत्य शैतान किस्म के और देश विरोधी लोग ही कर सकते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि किसान आंदोलन में हुई हिंसा और अराजकता की पूरा देश निंदा कर रहा है और मैं भी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

Related Articles

Back to top button