उच्च न्यायालय ने लगाई रेलवे को फटकार मांगा जवाब रामबाग रेलवे क्रासिंग क्यों बंद की

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विगत कई दिनों से समस्याओं से झूझ रहे स्थानीय निवासियों और प्रयागराज के निवासियों को बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय ने कुछ राहत देते हुए रेलवे को सख्त नोटिस जारी की जिसमे रेलवे से पूछा गया कि वर्ष 2019 में आदेश पारित हुआ कि रामबाग फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता आम जनमानस के लिए बंद नही किया जाएगा जिसे रेलवे ने स्वीकृत करते हुए रास्ते को खोल दिया था ।।
अब वर्ष 2021 में रेलवे ने पुनः रास्ता बंद कर दिया साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना की उसी क्रम में भरत लाल अनुरागी जी द्वारा याचिका दी गयी जिसके वकील उच्च न्यायालय के वरिश्ठ अधिवक्ता श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव (रामबाग) ने निःशुल्क की।।उच्च न्यायालय ने रेलवे को सख्त रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी की जिसे रेलवे को 12 फरवरी तक का समय निर्धारित किया कि इसका कारण बताये।।




