सेवा दल के शिविर से प्रशासन ने पोस्टर हटवाया, भड़के कांग्रेसी

(अनंत पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग स्थित कांग्रेस सेवा दल का चार दिवसीय विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर 3 फरवरी से लगाया गया था। शिविर में यूपी के हर जिले से 347 कांग्रेस स्वमसेवको ने कल्पवास किया था। जहाँ बौद्धिक, शारिरिक प्रशिक्षण के अलावा कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और देश के समचीनी मुद्दों पर चर्चा व समीक्षा कर उनमें सेवा दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या होगी यह तय किया जाता है। शनिवार को देर रात मेला प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ त्रिवेणी मार्ग स्थित सेवा दल के शिविर पर पहुँचा। और कैम्प के बाहर सोनिया, राहुल, प्रियंका और प्रमोद तिवारी की चित्र लगी होर्डिंग और पोस्टर को तत्काल हटवाने के लिये कहा। वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं ने जब इसका कारण पूछा तो प्रशासनिक अधिकारियों ने ऊपर से आदेश मिलने की बात कहते हुए एक नोटिस भी थमा दिया। आखिर में आधी रात को सेवा दल शिविर के बाहर लगे सारे बैनर पोस्टर को दबाव बनाकर हटा दिया गया। शनिवार सुबह सेवा दल के विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर का समापन यूपी कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता व विधान परिषद समीक्षा समिति के सभापति दीपक सिंह के द्वारा होना था। दीपक सिंह के शिविर में पहुँचते ही नेताओं ने देर रात प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को मंच से ही बयान करते हुए दिया। सेवा दल के मंच से विधान परिषद सदस्य ने सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि योगी सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। सरकार और प्रशासन की इस कार्यवाही को विधान परिषद में रखकर जवाब मांगा जायेगा। वहीं सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने इसे द्वेष की भावना से प्रेरित कार्यवाही बताया। प्रमोद पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार कुम्भ के दौरान कैबिनेट की बैठक समेत अन्य राजनीतिक कार्यो का आयोजन किया था। तब प्रशासन ने क्यों बीजेपी सरकार को यह करने की अनुमति दी थी। शिविर समापन के दौरान कांग्रेस स्वमसेवको ने त्याग, समर्पण और निष्ठा के साथ समाज की सेवा करने की शपत ली। देर रात प्रशासन की कार्यवाही की सूचना कांग्रेसियो को हुई तो कैम्प के बाहर भारी भीड़ जुट गई।
इस मौके पर प्रमोद पाण्डेय, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, राजेश सिंह काली, राजदेव तिवारी, जितेंद्र मोहन, रामछबीले मिश्रा, मुकेश कौशिक, सगीर अहमद, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, विवेक पाण्डेय, साहिबा खान, दिनेश सोनी, आशीष पाण्डेय, विनोद सोनकर, रेखा वर्मा समेत आदि लोग मौजूद।


