Latest
डंपर टेलर ने पीछे से स्कार्पियों मे मारी टक्कर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 76 पर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर पुराने पावर हाऊस पांती गांव के समीप डंपर टेलर ने पीछे से स्कार्पियों मे मारी टक्कर।स्कार्पियों पर सवार पांच लोग घायल हो गये। वही एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पांच घायल,एक की इलाज के दौरान हो गयी मौत
मृतक का नाम सुरेश कुमार
55वर्ष पुत्र स्व. मोती लाल के रूप में पहचान की गई। मोके पर चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज त्रिपाठी आरक्षी जय सिंह अमर नाथ पंकज कुमार सुधीर कुमार मौके पर पहूंचकर समय रहते स्कार्पियों मे फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा।
घटना सुबह पांच बजे की है। टेलर डंपर का चालक फरार हो गया ।वही स्कार्पियो चौकी पर खड़ी की गई है।


