Latest

यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस की लगन-पत्रिका की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिने जगत को अनुपम भेंट देने के लिए बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में की जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के यंगस्टार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य की युगल जोड़ी में खूब धमाल मचाने वाली है। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही अदाकारा पलक तिवारी भी अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही है । भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल  व रंजीत सिंह हैं। कुशल नेतृत्व यानि फिल्म के निर्देशन की बागडोर टैलेंटेड फिल्म निर्देशक आनन्द सिंह संभाल रहे हैं। लेखक मनोज पांडेय हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शेखर मधुर के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साजन मिश्रा ने। डीओपी डीके शर्मा, मारधाड़ दिनेश यादव, नृत्य प्रसून यादव हैं। कला विपिन का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जीटू बाबा, जोंटी गिरी, ईपी विपिन सिंह हैं। मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य, पलक तिवारी, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, शिवा शर्मा, सोनिया मिश्रा, नीलम पांडेय, रूपा सिंह, प्रदीप देव आदि हैं।फ़िल्म लगन-पत्रिका के हीरो विमल पाण्डेय ने कहा कि मैं भोजपुरी फिल्म ‘लगन-पत्रिका की शूटिंग शुरू करके बेहद उत्साहित हूँ। यह एक अनोखा सिनेमा है जिसकी स्टोरीलाइन काफी अलग है और मेरा किरदार भी हटकर है। हीरोइन मणि भट्टाचार्य ने कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल ने बताया कि हमारी यह फिल्म लगन पत्रिका मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों में संदेश देने का भी कार्य करेगी। मेरा प्रयास है भोजपुरी सिनेमा जगत को बेहतरीन फिल्म देना। इसीलिए हम यूनिक स्टोरी वाली फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक आनन्द सिंह ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है। इसलिए जब मेरे पास रीति-रिवाज और भोजपुरी संस्कार से परिपूर्ण फ़िल्म की स्टोरी हाथ लगी तो इसपे बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए कमर कस ली है। आशा है कि यह फ़िल्म दर्शकों के उम्मीद पर खरा उतरेगी। इतनी महंगी और बेहतरीन फ़िल्म बनाने के लिए फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और रंजीत सिंह  को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। वे कमाल की फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button