Latestप्रदेश

UP के मंत्री के बिगड़े बोल कहा-वैश्याओं का चरित्र भी सरकारी अधिकारियों से कहीं बेहतर

वेब डेस्क। यूपी के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने बयान से चौंकाया है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों की तुलना वैश्याओं से करते हुए कहा है कि वैश्याओं का चरित्र भी सरकारी अधिकारियों से कहीं बेहतर होता है। बीजेपी विधायक ने कहा है, ‘अधिकारियों से अच्छी तो वैश्याएं होती हैं, वो पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो ठीक से करती है और स्टेज पर नाचती हैं। पर ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे की नहीं, इसकी कोई ग्यारंटी ही नहीं है।’

सुरेन्द्र सिंह ने यह बयान मंगलवार को बैरिया तहसील में दिया। वे यहां संपूर्ण समाधान दिवस को चेतना दिवस के तौर पर मनाने के लिए कार्यकर्ताओं संग पहुंचे थे। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने घूस मांगने वाले अधिकारियों को घूंसा मारने को कहा था।  उन्होंने कहा था, ‘मेरा नारा है कि कोई अधिकारी घूस मांगे तो उसे घूंसा दो और नहीं माने तो जूता दो।’

बता दें कि सुरेन्द्र सिंह पहले भी इस तरह की विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने रेप की घटनाओं के लिए पैरेन्ट्स और मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि माता-पिता अपने बच्चों को कहीं भी-कैसे भी क्यों घूमने देते हैं? उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि कोई भी शख्स तीन बच्चों की मां का रेप नहीं कर सकता। बीजेपी नेता, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शूर्पणखा भी कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल भी जम्मू-कश्मीर बन जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने एक के बाद एक कई अजीबोगरीब बयान दिए थे। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने डार्विन थ्योरी को चुनौती दी थी तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीता जी को टेस्ट ट्यूब बेबी बता दिया था। इस लिस्ट में कई बीजेपी नेता हैं, जिनके अजीब बयानों ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। पीएम मोदी अपने इन नेताओं को सोच-समझकर बयान देने और मीडिया को मसाला न देने की हिदायद भी दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button