Latest

हर्षित, सौरभ और आदर्श ने जमाया रंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हर्षित तिवारी (122 रन, 76 गेंद, 19 चौके), सौरभ सिंह (84 रन, 45 गेंद, 10 चौके) एवं आदर्श पांडेय (67 रन, 51 गेंद, 6 चौके) के खेल से किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ‘ए’ को 188 रन से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर किशोरी लाल क्लब ने 30 ओवर में 321 रन (हर्षित तिवारी 122, सौरभ सिंह 84 नाबाद, आदर्श पांडेय 67, सूफियान व सत्यम झा एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्लब ‘ए’ की टीम 30 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन (अस्तित्व तिवारी 46, सुमित कुमार 28, कुणाल मिश्र व सुयश शुक्ल दो-दो विकेट) ही बना सकी। हर्षित को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button