Latest
एसीई के पर्सनल ट्रेनर कोर्स में शशांक उत्तीर्ण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज (एसीई) के पर्सनल ट्रेनर कोर्स में शहर के शशांक सिंह उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं। संस्था द्वारा पिछले माह ऑनलाइन हुई परीक्षा का का प्रमाण पत्र दो दिन पूर्व भेजा गया। इस कोर्स को उत्तीर्ण करने वाला अभ्यर्थी किसी भी खिलाड़ी या सेलेब्रिटीज का पर्सनल ट्रेनर बनने के अलावा मान्यता प्राप्त जिम में अपनी सेवायें दे सकता है। शहर के सरोजनी नायडू अपार्टमेंट सिविल लाइंस निवासी बैंक कर्मी पीएन सिंह के पुत्र शशांक 2009-10 में पश्चिम क्षेत्र की ओर से विजी ट्रॉफी में भाग ले चुके हैं। शशांक ने 2017 में दुबई में आईसीसी अकादमी का लेवल-वन क्रिकेट कोच एजुकेशन कोर्स एवं 2010 में नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से ग्वालियर में आयोजित बीसीसीआई का लेवल-ए कोचिंग कोर्स भी उत्तीर्ण किया है।



