Latest

प्रयागराज जंक्शन पर बने सात अतिरिक्त काउंटर

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मौनी अमवस्या पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपनी तरफ इंतजाम शुरू कर दिए हैं। प्रयागराज जंक्शन पर मौनी अमवस्या के लिए सात अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।

मौनी अमावस्या स्नान के मद्देनजर रेलवे ने की तैयारी

उमरे तीन, पूर्वोत्तर रेलवे संचालित करेगा दो स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज जंक्शन के निदेशक अनुपम सक्सेना ने प्रत्येक काउंटर पर दो रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा माघ मेले के स्नान पर्व के लिए उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) की तीन और पूर्वोत्तर रेलवे दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।
04117-04118 प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज मेला स्पेशल, 04119-04120 पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. मेला स्पेशल, 04121-04122 सतना-प्रयागराज-सतना मेला स्पेशल चलेगी। 04117 प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल मेला स्पेशल शाम 03:30 बजे प्रयागराज जंक्शन से, 04122 प्रयागराज-सतना मेला स्पेशल दोपहर 02:30 बजे और 04120 प्रयागराज जं.-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. मेला स्पेशल शाम 03 बजे चलाई जाएगी। इसके अलावा पूवोत्तर रेलवे की ओर से 05152 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह स्पेशल व 05154 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह स्पेशल प्रयागराज रामबाग से और 05153 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग स्पेशल व 05152 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह स्पेशल चलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button