Latest

दूसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री करेंगे इफ्तिखार

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तहत चेन्नई में 13 से 17 फरवरी तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच का आंखो देखा हाल रेडियो पर सुनाने के लिए प्रयागराज के नामचीन हिन्दी कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद पापू को प्रसार भारती द्वारा आमंत्रित किया गया है। अपनों के बीच ‘पापू’ के नाम से मशहूर इफ्तिखार लगभग 40 वर्षों से रेडियो पर कमेंट्री कर रहे हैं। देश एवं विदेश की धरती पर पापू सैकड़ों मैचों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। कई पूर्व क्रिकेटर उनकी नायाब कमेंट्री के कायल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button