Latest

महाराजा अग्रसेन जयंती 2021 के उपलक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। “रक्तदान महादान ” इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती 2021 के उपलक्ष में इस वर्ष अग्रवाल समाज रजिस्टर्ड इलाहाबाद, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आज इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर संपन्न हुआ। जिसमें अग्रवाल समाज एवं दूसरे समाजों से भी आए लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों को ब्लड सेंटर की ओर से एक प्रशस्ति पत्र एवं उपहार संस्थान के निदेशक डॉ निकुंज अग्रवाल द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अनुज अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के महामंत्री मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष विपुल मित्तल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आशीष गोयल ,अजीत बंसल अभिषेक मित्तल ,संदीप अग्रवाल आशुतोष जैन ,आलोक जी मोहित ,अंशु ,विशाल ,आशुतोष गोयल एवं महिला मंडल की अध्यक्षा माया अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल, प्रिया गोयल ,रूपाली गोयल एवं अर्चना अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button