राष्ट्रीय एकल गान की प्रांतीय प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी के छात्रों ने परचम लहराया

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, में विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में संगीत से संबंधित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया गया ।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित संभागीय बांसुरी वादन प्रतियोगिता के अंतर्गत बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कार्तिकेय चौहान तथा भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकल गान की प्रांतीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तथा भारत विकास परिषद द्वारा ही आयोजित राष्ट्रीय एकल गान की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मितुल राय को एवं प्रांतीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भोजराज को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी के साथ इस उपलब्धि पर विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का भी बहुत महत्व है इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चहुमुखी विकास होता है मैं इन सभी छात्र छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव निशा जयसवाल, संस्कार प्रमुख नूतन शुक्ला, राधेश्याम कड़ेल, मधुबाला श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुनील कुमार अभिषेक शुक्ला,अभिषेक शर्मा, ऋचा गोस्वामी, पायल जायसवाल,विनय कुमार यादव एवं प्रवीण त्रिपाठी प्रमुख रहे ।
सभा का कुशलतापूर्वक संचालन आचार्य दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।


