Latest

16 सितंबर को समाजवादी व्यापार सभा की मंडलीय सम्मेलन

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता मे स्थान बाई का बाग पर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक मे दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाहर से आने वालों की लिस्ट बना ली गई है होटल और धर्मशाला बुक करा दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को दिन बृहस्पतिवार को स्थान राजश्री मंडपम निकट चंद्रलोक टॉकीज प्रयागराज मे कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुं रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद
विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश महामंत्री इस कार्यक्रम में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर प्रतापगढ़ के समाजवादी व्यापार सभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होना है। बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार केसरवानी महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी मंडल प्रभारी सुभाष चंद गुप्ता महामंत्री नंदलाल निषाद नंदा जिला महामंत्री रतन चंद केसरी जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button