भोजपुरी फिल्म जनता दरबार में मेरी भूमिका दमदार है -सृष्टि उत्तराखंडी

(अनुराग शुक्ला ) बस्ती (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तराखंड की रहने वाली चुलबुली अदा वाली लड़की सृष्टि उत्तराखंडी ऐसे तो कई हिंदी एल्बम एवं वेब सीरीज में काम कर चुकी है लेकिन अभी हालिया में शूट हुई फिल्म जनता दरबार में उन्होंने लीड रोल किया है। जिसकी डबिंग कंप्लीट कर ली गई है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म जनता दरबार में मेरी भूमिका बिल्कुल अलग व दमदार है । जिसे लेकर हम बहुत ही उत्साहित हैं । बस प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ ठीक रहे और फिल्म जल्दी से जल्दी प्रदर्शित हो, जिससे दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा प्यार हमें मिल सके। इस फिल्म में इनके साथ मनोज आर पांडे संग्राम सिंह पटेल बबली नायक जसवंत कुमार बृजेश त्रिपाठी लोटा तिवारी राम सिंह चौधरी जय प्रकाश सिंह सत्यप्रकाश सिंह सत्या पांडे गोविंद कुमार पंकज यादव प्रियंका चौधरी आदि कलाकार हैं। इस फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार लेखक एवं निर्देशक आर के शुक्ला पीओपी विजय आर पांडे संगीतकार साहिल खान मेकअप मैन विक्की सिंह तथा इस फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव श्याम देहाती और शेखर जी हैं फिल्म के पीआरओ अरविंद मौर्या है। फिल्म नक्सल समस्याओं पर आधारित रोमांचक रोमांस रोमांस एक्शन से परिपूर्ण है ।

