Latest

गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

माण्डा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गये किशोर की गहरे जल में जाने से डूब गया,जिससे परिजनों सहित इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुप चतुर्वेदी (17) पुत्र रामदुलार चतुर्वेदी निवासी गरेथा, माण्डा प्रयागराज गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अपने दोस्तों के साथ नरवर चौकठा गंगा घाट पर स्नान करने गया था।

स्नान करते समय अचानक डूब गया। साथ गये दोस्तों ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर माण्डा इस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, चौकी इंचार्ज दिघिया नवीन कुमार सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से खोजने की कोशिश की, सफलता न मिलते देख शहर से गोताखोरों को बुलाया गया काफी मशक्कत की बाद शव को बाहर निकाला गया

Related Articles

Back to top button