Latest

मोनी बाबा के शिविर में अज्ञात लोगों ने किया हमला

सुरक्षाकर्मी व श्रद्धालु व संत महात्माओं को दिया धमकी।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । माघ मेला सेक्टर 2 महावीर मार्ग पर कुछ अज्ञात लोग यूपी 70 डीएच 6225 एवं अन्य वाहनों से आए हुए अपराधी मीरा सत्संग शिविर सरस्वती मार्ग सेक्टर ‘दो’ में मोनी बाबा के यहां रात्रि लगभग 10 : 30 बजे आधा दर्जन अराजक तत्वों द्वारा शिविर में घुसकर मारपीट करने तथा गोली मार देने का प्रयास करने अश्लहों का नग्न प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को भयभीत किया । माघ मेला प्रयागराज में गंगा की रेती में अयोध्या, काशी, मथुरा में मन्दिर निर्माण हेतु आतंकवाद बंद हेतु, गंगा अविरल प्रवाह हेतु, गौ हत्या बंद हेतु,भ्रूण हत्या बन्द हेतु तथा राष्ट्र रक्षा हेतु आयोजित महायज्ञ की यज्ञशाला में जूता-चप्पल पहने हुए कुछ अराजक तत्व घुस गए । मोनी बाबा के शिविर में लगे हुए सुरक्षा गार्डो से गाली गलोज करते हुए हमलावर हो गए। शोर होने पर शिविर वाले दौड़े और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन दबंग गुंडे सब को मार डालने गोली मार देने, हाथ पांव तोड़ देने जैसी धमकियाँ देते रहे। सुरक्षा में लगे गार्डों पर हमलावर होकर अश्लहें छीनने लगे। लेकिन मुस्तैद गार्डो की सक्रियता ने बड़ी घटना होने से बचा लिया । शिविर में लगे होमगार्डो और ‘मौनी जी महाराज अमेठी’ की सुरक्षा में लगे हुए गनर ने अपराधियों को रोकने का पूरा प्रयास किया। शिविर में श्रद्धालु सेवक, संत, विद्वान, व्यवस्थापक सब लोग इस घटना से अत्यन्त दुखी और भयभीत हैं।किसी भी समय बड़ी अनहोनी की आशंका इसलिए बनी हुयी है कि जाते-जाते अपराधियों ने शिविर की व्यवस्था देख रहे दिव्यांशु शुक्ल शिष्य मौनी जी महाराज को मार डालने की धमकी दी। मोनी बाबा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए तत्काल अपराधियों की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करे। एवं शिविर की सुरक्षा हेतु तत्काल सशत्र पुलिस बल प्रदान करने की कृपा करें जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके।

Related Articles

Back to top button