Latest
चोरी की 12 बाइक के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। औद्योगिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की 12 बाइकों को भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी बहुत ही शातिर हैं। चोरों को गिरफ़्तार कर बाइक बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, बलिराम कुमार, रवि कटियार, राहुल तोमर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, उपेंद्र नाथ सिंह, देवेश कुमार, आदी थे।



