इस वर्ष भी नही उठाया जाएगा बड़ा ताजिया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी प्रयागराज में मोहर्रम का चांद देखते ही इमामबाड़ा पर ताज़िया रख दिए जाते थे और रोज फातिहा नियाज होती है और मोहर्रम की 9 तारीख को शहर में बड़ा ताजिया झूला उठाया जाता था 10 तारीख को झूला बड़ा ताजिया और बुड्ढा ताजिया एक साथ उठकर कर्बला में जाकर फूल दफन किया जाता था वहीं इस बार बड़ा ताजिया कमेटी ने कोरोना के मद्देनजर, इस वर्ष भी बड़ा ताजिया नहीं उठाने का फैसला लिया।
कोरोना का कहर से लिया गया निर्णय- रेहान खान
बड़ा ताजिया मोहर्रम अध्यक्ष रेहान खान के सदारत में बैठक हुई जिसमें कहा गया कि कोरोना की तीसरी लहर की असंका को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। बड़ा ताजिया कमेटी के सचिव इमरान खान ने लोगो से अपील की है कि वह गमे हुसैन पर फातेहा, नियाज घरों में ही कराएं. बड़ा ताजिया इमामबाड़े पर मेंहदी ताजिया नहीं रखा जाएगा. फातेहा के लिए इमामबाड़े पर भीड़ न लगाएं अपने घरों से ही गमे हसैन मनाएं।


