Latest

मलबा में दबकर मां-बेटी की मौत चेयरमैन मुख्तार अहमद ने दी एक लाख की मदद

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । लालगोपालगंज में कच्चा मकान गिरने से एक परिवार के चार लोग दब गए। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लालगोपालगंज के पलएं गांव स्थित कृष्णा नगर में रविवार की सुबह करीब पांच बजे एक कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। हादसे के वक्त घर में परिवार के चार सदस्य सो रहे थे। वह सभी दीवार के मलबे में दब गए।

आसपास के लोगों ने मलबे को हटाकर उसमें दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। तब तक 55 वर्षीय गुलाब कली पत्नी स्वर्गीय राम सजीवन की मौत हो चुकी थी। वहीं गुलाब कली की 19 वर्षीय बेटी रूबी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


वर्षीय गुलाब कली के बेटे चंद्रशेखर व बेटी रूपा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फोन किया जाता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं नगर चेयरमैन मुख्तार अहमद ने मृतकों के रिश्तेदार को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की।

Related Articles

Back to top button