इविवि: पीजी एवं प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट घोषित कोरोना वायरस के चलते समय पर नहीं घोषित हो सका रिजल्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के रूके पीजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मार्च से शिक्षण एवं परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इससे कुछ पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम नहीं जारी हो सके थे। इन विषयों के लिए नवंबर एवं दिसंबर 2019 में सेमेस्टर परीक्षाएं कराई गई थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीजी समेत 15 पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बाकी रिजल्ट जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से एमवोक, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी प्रथम, एमएससी एवं एमए मानव विज्ञान तृतीय, एमएससी एग्रीकल्चर जूलॉजी प्रथम, एमएससी न्यूट्रिशन साइंस तृतीय, एमएससी कम्प्यूटर साइंस तृतीय, एमएससी बायोमेट्रिक प्रथम, एमकॉम तृतीय, एमबीए तृतीय, एमए एजुकेशन प्रथम और तृतीय, एमए अर्थशास्त्र प्रथम, बीए मीडिया स्टडीज तृतीय एवं पंचम, बीए फैशन डिजायनिंग एंड टेक्नोलॉजी तृतीय एवं पंचम, बीसीए तृतीय एवं पंचम, बीवोक मीडिया स्टडीज प्रथम, पंचम और बीवोक फैशन प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है।



