सेना के हवलदार की ईट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के आर्मी के नीम सराय इलाके में सेना के हवलदार की ईट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
फौजी की डेडबॉडी कार के पीछे सीट पर मिली।
फौजी की बॉडी नीमसराय गयासुद्दीनपुर मैदान में उसी के कार के पीछे सीट पर पड़ी मिली।मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतक आशुतोष सिंह के पिता अशोक सिंह के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मृतक फौजी उधमपुर में हवलदार पद पर तैनात था । दो महीने पहले छुट्टी पर महेंद्र नगर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित घर आया था। मृतक के परिजनों ने कंधईपुर की रहने वाली एक लड़की पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। लड़की के बार बार बयान बदलने के कारण पुलिस लड़की पर शक हो रहा है। पुलिस पूरी जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है जब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तब तक कुछ कह पाना मुश्किल लग रहा है।




