Latest

पुलिस अपने क्षेत्र में ई मुखबीर का पोस्टर चस्पा कर के लोगों को किया जागरूक

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर और ग्रामीण इलाकों में मुखबिर तंत्र को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है। सभी 41 थानों की पुलिस अपने क्षेत्र में ई मुखबीर का पोस्टर चस्पा कर के लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि कोई भी घटना की जानकारी इस नंबर पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले के बारे में जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने क्लिक एंड पोस्ट ई मुखबिर की शुरुआत की थी। इसी क्रम में जनमानस में प्रचार/प्रसार के लिए जनपद के समस्त थानों के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थल व दृश्य स्थान जैसे स्कूल, कालेज के नोटिस बोर्ड, आम जनता के भीड़-भाड़ व बैठने वाले स्थानों जैसे ढाबा रेस्टोरेन्ट आदि पर समाज में हो रहे अपराध जुआ, अवैध शराब, अवैध खनन, वेश्यावृत्ति, रंगदारी, गुण्डागर्दी, छेड़खानी, महिलाओं का पीछा करना, शोहदापना आदि जैसे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चस्पा किये गये है । कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या सूचना फ़ोन व व्हाट्एप 9918101617 से कर सकता है ।

Related Articles

Back to top button