Latest

घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने की खुदकुशी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना गांव में एक युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पाल (40) पुत्र अमीरे लाल के दो पुत्र और एक पुत्री एवं पत्नी है। वह ओबरा स्थित पावर प्लांट में नौकरी करता था। वहां से एक सप्ताह पूर्व अवकाश लेकर गांव आया। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद पत्नी एवं बच्चों को जबरन ससुराल भगा दिया। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो वह फांसी के फन्दे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button