उच्च शिक्षा के निदेशक बने डा अमित भारद्वाज, कार्यभार संभाला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उच्च शिक्षा के नव नियुक्त कार्यवाहक निदेशक डा अमित भारद्वाज ने बुधवार की देर शाम को उच्च शिक्षा निदेशालय उप्र प्रयागराज पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया है जबकि वह अपने मूलपद संयुत्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पदपर कार्य करते रहेगे।

पूर्व शिक्षा निदेशक डा वंदना शर्मा का कार्यकाल आज खत्म हो गया है। नवनियुक्त निदेशक डा अमित भारद्वाज का कार्यकाल तीन माह का होगा। कार्यालय पहुंचने पर अधिकारीयों और कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
पूर्व शिक्षा निदेशक डा वंदना शर्मा ने नवनियुक्त निदेशक को कार्यभार सौपा। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षा विद और राजकीय डिग्री कालेज गोसाईखेडा उन्नाव के एसोसिएट्स प्रोफेसर और हिन्दी के विभागाध्यक्ष डा आरपी वर्मा ने भी नवनियुक्त निदेशक को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त निदेशक डा अमित भारद्वाज के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगे।


