Latest

महिलाओं के जिम्मे होंगे जिले के आठ ब्लॉक

ग्राम प्रधानों की 517 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थितियां स्पष्ट होने लगी है। इस चुनाव में आठ ब्लॉक प्रमुख की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है। वहीं 517 ग्राम प्रधानों की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इस चुनाव में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी रहेगी। यह सीटें तो महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा वह किसी भी सीट पर बिना आरक्षण के भी चुनाव लड़ सकती हैं।
पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। इस हिसाब से महिलाओं के लिए सीट आरक्षित कर दी गई है। जिले भर में प्रधान के कुल 1540 पद है। इसमें से 517 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इन पदों में से ओबीसी की महिलाएं 145 होंगी और एससी कोटे की 247 महिलाएं होंगी। राजनीति में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रहे इसलिए यह व्यवस्था की गई है। इस आरक्षण का पूरे चुनाव में ख्याल रखा जाएगा।
ग्राम प्रधानों के अलावा ब्लाक प्रमुख के पदों पर महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी है। जिले में अब कुल 23 ब्लॉक हो गए हैं। पिछले चुनाव में 20 ब्लाक ही थे लेकिन इस बार तीन ब्लाक बढ़ गए है। इसमें से आठ ब्लॉक प्रमुख की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसमें से चार महिलाएं समान कटेगरी की रहेंगी। जबकि दो एससी की और दो ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। इस तरह ब्लॉक प्रमुख में भी महिलाओं का दबदबा रहेगा।

Related Articles

Back to top button