Latest

भानु प्रताप क्रिकेट क्लब विजयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ने वर्मा क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर रविवार को हुए मैच में भानु प्रताप क्लब ने 30 ओवर में 229 रन (प्रिंस 46, साहित्य सिंह 45, युवराज सिंह व दिव्यांशु 27-27, प्रियांश 24, आध्या सिंह, चंदन व आयुष दो-दो विकेट) बनाकर वर्मा क्रिकेट क्लब को 25.4 ओवर में 122 रन (आध्या सिंह 27, चंदन 25, युवराज सिंह चार, दिव्यांशु दो विकेट) पर समेट दिया।

Related Articles

Back to top button