टोल प्लाजा कर्मी पर बम और गोलियों से हमला- रुपये लूटने की कोशिश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अपराध का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है आज सुबह अल्लापुर में हत्या के बाद बारा इलाके में एक टोल प्लाजा कर्मी पर बम और गोलियों से हमला करके रुपये लूटने की कोशिस की गई । पुलिस ने 3 लोगो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करके बदमाशो को खोजने में जुटी है। प्रयागराज के बारा इलाके के उमा पुर टोल प्लाजा के कैशियर आज लाखो रुपये लेकर जसरा के बैंक में जमा करने जा रहे थे । तभी रास्ते मे 3 बदमाशो ने उनकी गाड़ी पर बम और गोलियों से हमला कर दिया बम और गोली से गाड़ी के शीशे टूट गए और अमित मिश्रा बुरी तरह घायल हो गए। हमला करने के बाद बदमाशो ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर ने तुरंत ही गाड़ी मोड़ कर घटना स्थल से निकल गया । जिससे लुटेरे अपने मंसूबो में कामयाब नही हो सके । घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची और बदमाशो की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन अभी तक कोई भी पकड़ा नही गया। घायल टोल कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । जिसने एक टोल प्लाजा पर काम करने वाला पूर्व कर्मचारी भी है।



