Latest

उमरे का बेहतर यात्री सुविधा पर जोर

वाई-फाई सुविधा से लैस हुए 17 और स्टेशन

प्रयागराज जंक्शन पर लगेगा क्विक वाटरिंग सिस्टम

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने अहम प्रयास किए हैं। ट्रेनों में पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज छिवकी में क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया गया। जल्द ही प्रयागराज जंक्शन पर भी इस सिस्टम को लगाया जाएगा। आगरा में वाशिंग लाइन में पानी की न्यूनतम खपत के साथ कोचों की सफाई के लिए स्वचालित कोच वॉशिंग प्लांट लगाया गया है।
इटावा और टीकमगढ़ को आदर्श स्टेशनों के रूप में उन्नत किया गया है और यात्री सुविधा के लिए 10 स्टेशनों पर प्लेटफार्मों को बढ़ाने के अलावा 13 अन्य स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। विभिन्न स्टेशनों पर नौ पैदल ऊपरी पुलों का निर्माण किया गया है। चंबल एक्सप्रेस को आगरा कैंट तक बढ़ाया गया है।
महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उमरे यात्री सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। बजट 2021-22 में रुपये 492 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसका इस्तेमाल करते हुए प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में चल रहे कार्यों को गति मिल सकेगी। 15 फरवरी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर नवस्थापित पांच लिफ्ट का लोकार्पण किया गया। इसी तरह मथुरा जंक्शन पर कई यात्री सुविधाओं जैसे विस्तारित हाई लेवल प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, वाहन निगरानी प्रणाली (यूवीएसएस) और बाद स्टेशन पर विस्तारित हाई लेवल प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button