Latest

अचला सप्तमी पर संगम पर उमड़ी भीड़- श्रद्धालुओं ने किया दान

(अनंत पांडे)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अचला सप्तमी पर शुक्रवार को सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। पूजन और दान भी किया गया।
अचला सप्तमी पर शुक्रवार को संगम पर दूर-दूर से श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और श्रद्धा से गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद पूजन और दान किया। संत महात्माओं ने अपने अपने आश्रम व अखाड़ों में भंडारा व प्रसाद वितरित किया।

Related Articles

Back to top button