Latestइलाहाबाद समाचार
बहादुरगंज में डिवाइडर बनाने पर विरोध जताया लोगों ने

प्रयागराज बहादुरगंज सुलाकी चौराहे के समीप बीजेपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता के पुराने आवास के सामने वाली सड़क पर बनाये जा रहे डिवाइडर पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध शुक्रवार को बहादुरगंज व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश कुमार के साथ तमाम व्यापारियों ने एवं स्थानीय लोगों ने बनाए जा रहे डिवाइडर पर अपनी आपत्ति जताई और कहा कि डिवाइडर चौड़ी सड़कों पर बनाए जाते हैं यह सड़क पहले से ही बहुत कम चौड़ी रोड है ऐसे में डिवाइडर क्यों बनाया जा रहा है।बहादुर गंज के व्यपारियो ने इसका विरोघ किया कि कहा कि यहाँ डिवाईडर अब नही बनना चाइये।व्यपार मंडल के महामंत्री राजेश कुमार के साथ तमाम दुकानदरो ने आपत्ति जताई।राजेश जयसवाल,राजा बाबू,राजेश चक्की,दीनानाथ,और मोहल्ले वासियों ने आपत्ति जताई दीनानाथ ने कहा की कुछ वर्ष पहले यहां पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने डिवाइडर बनवाया था उसके बनने के बाद लोगों को काफी परेशानी होने लगी और कहा कि एंबुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन निकलने में काफी दिक्कत हो रही थी पिछले दिनों हुई डिवाइडर को तोड़ा गया है।लेकिन अब वहाँ पर फिर से नए सिरे से नया डिजाइन बनाया जा रहा है जनहित में इसका निर्माण रोका जाना चाहिए।ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।




