माफियाओं से सांठगांठ कर मंदिर पर कब्जा कराने का आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक गोकुलधाम, सिविल लाइंस में संपन्न हुई जिसमें शिव मंदिर कीडगंज में चौकी इंचार्ज नाका पंकज कुमार भास्कर द्वारा भू माफियाओं से सांठगांठ कर मंदिर पर कब्जा कराने व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की घोर निंदा करते हुए चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने की मांग की गईl बैठक में विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश राय एडवोकेट ने कहाकि चौकी इंचार्ज नाका कीडगंज पंकज कुमार भास्कर इसके पूर्व चौकी प्रभारी बड़ोखर, थाना- कोरांव में कार्यरत थे, वहां भी लेनदेन कर एक व्यक्ति की हत्या करवाए थे l जिसके कारण इनको निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया गया था l लेकिन उनके हटते ही नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनको चौकी इंचार्ज बना दिया गया l जिसके चलते वह यहां भी भू माफियाओं से पैसा लेकर सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर पर कब्जा कराने की कोशिश किए l मंदिर पर कब्जे की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लिखित शिकायत के बाद भी चौकी इंचार्ज के विरुद्ध अब तक कार्यवाही न करना और चौकी प्रभारी द्वारा सार्वजनिक रूप से यह कहना कि फ्री में चौकी नहीं पाया हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा l चौकी इंचार्ज द्वारा यह कहा जाना पुलिस प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार का प्रमाण है l जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है l यदि चौकी प्रभारी नाका कीडगंज के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई न की गई तो संगठन को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी l
बैठक में संजय सिंह राणा, चंद्रशेखर, विशाल यादव, मनोज गुप्ता, नितिन राय, वेद तिवारी, गोलू यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह महेंद्र जैन भरत लाल सिंह दशरथ लाल यादव, मधुकर मिश्रा, पवन निषाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे l



