Latest
संगम नोज पर सांसद केशरी देवी पटेल एवं टीकरमाफी आश्रम के श्री महंत हरि चैतन्य ब्रह्मचारिणी जी महाराज ने मां गंगा का किया भव्य पूजन आरती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री त्र्यम्बक संगम शिविर एवं श्री प्रयाग माधव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज माघ मेला स्थित संगम नोज पर मां गंगा जी का भव्य पूजन आरती किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फूलपुर लोक सभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल जी एवं टीकरमाफी आश्रम के श्री महंत हरि चैतन्य ब्रह्मचारिणी जी महाराज ने प्रधान तीर्थ पुरोहित अमित राज वैध के देखरेख में मां गंगा जी का भव्य पूजन आरती किया. उक्त अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव द्वय श्री कन्हैया त्रिपाठी एवं चन्द्रनाथ चकहा मधु जी. श्रवण कुमार शर्मा. भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भाजपा नेता पदुम जायसवाल शिवेन्द्र मिश्रा राघवेंद्र नारायण मिश्रा प्रदीप पाठक कृष्ण मुरारी शर्मा पवन शास्त्री बाल मुकुन्द पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




