Latest

अंधेरगर्दी-पसना फीडर में 12 घंटे में 30 बार काटी गई बिजली

भारी पड़ सकता है योगी सरकार के लिए बिजली कटौती का मुद्दा

जेई एवम एसडीओ नही उठाते है फोन

कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) विद्युत स्टेशन कोराव के अंतर्गत स्थित पसना फीडर में बिजली कटौती की हद पार कर दी गई है जिसके चलते उक्त फीडर में रहने वाले दर्जनों से ज्यादा गांव के लोग जिम्मेदारों की मनमानी का दंश झेल रहे हैं। बीते शुक्रवार की रात शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक के भीतर 12 घंटे में लगभग 30 बार से ज्यादा बिजली की कटौती की गई ।जिसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता पूरी तरह से रात भर परेशान रहे। हालांकि यह कोई नया मामला नहीं है उक्त फीडर में आए दिन इसी तरह से मनमानी तरीके से बिजली की कटौती लगातार की जा रही है जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सवाल यह पैदा होता है कि आखिर आधे घंटे से भी कम अंतराल पर बिजली की कटौती किस रोस्टर के तहत की जा रही है यह तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ही जाने लेकिन इसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की पूरी रात बिजली कटौती का आलम यह रहा कि किसी बार 10 मिनट तो किसी बार 15 मिनट की सप्लाई देने के बाद ही बिजली की कटौती पूरी रात की जाती रही सबसे हैरत की बात यह है कि समस्या को लेकर अगर जिम्मेदार अफसरों को फोन लगाया जाए उनका फोन किसी भी सूरत में रिसीव नहीं होता है। फिलहाल पसना फीडर में लगातार हो रही मनमानी कटौती से लोगों की नाराजगी काफी बढ़ी देखी जा रही है हालांकि इस समस्या को लेकर अब तक लोगो द्वारा दर्जनों से ज्यादा बार शिकायत भी दर्ज कराई गई है लेकिन उसका भी कोई असर नही पड़ रहा है ।लोगो का आरोप है कि विभाग के जेई एवम एसडीओ पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है और उनका आमजनता की समस्या से कोई मतलब नही दिख रहा है ।

Related Articles

Back to top button