Latest

इलाहाबाद को हराकर मेरठ सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने इलाहाबाद क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर ऑल इंडिया साकिब एवं आबिस रिज़वी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
डॉ. एएच रिज़वी कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन (राजकुमार 101, सिद्धार्थ दास 63, अंशुमान पांडेय 20, विशाल ठाकुर 4/50) बनाये। जवाब में मेरठ ने 34.2 ओवर में 6 विकेट पर 229 रन (उमंग शर्मा 53, प्रशांत चौधरी 51 नाबाद, हरदीप सिंह 40, रितुराज शर्मा 30, शिवम बंसल 28, अमर चौधरी 3/35) बना लिये। विशाल को रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव विशाल ठाकुर ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अखिलेश त्रिपाठी एवं शिशिर मेहरोत्रा ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

Related Articles

Back to top button