राजा त्यागी तो प्रजा का कल्याण सुनिश्चित होता है-महेशाश्रम

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के सेक्टर पांच गंगोली शिवाला मार्ग पर स्थित श्री नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र शिविर में प्रवचन करते हुए जगद्गुरू स्वामी महेशांश्रम जी महाराज ने कहा कि जिस देश का राजा भरत जैसा होगा । वही राज्य सुरक्षित और उन्नत मार्ग पर अग्रसर होता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भरत जैसे त्यागी को अयोध्या का राज प्राप्त होने के बाद भी नन्दिग्राम में पर्णकुटी बना कर के अपने राज्य के लिए सुख-समृद्धि एवं सम्पूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए तपस्या करते रहे। ऐसा विरक्त राजा ही प्रजा को सुख, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान कर सकता है। महेशाश्रम महाराज ने कहा कि आज समाज में राज्य करने वाले तो बहुत हैं परन्तु सदाचरण करने वालों का अभाव हो गया है। तभी अपने निहिर्थ स्वार्थ के लिए प्रजा का दोहन करने में लगे हो ऐसे राजाओं के होते हुए भी समाज में एकता और समृद्धि का होना असम्भव है। उन्होंने कहा कि देश का राजा त्यागी तो प्रजा का कल्याण सुनिश्चित होता है।


