मातृशक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया- राकेश जैन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान राकेश जैन जी, अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक ने कहा कि
मातृशक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महेत्ती संस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस संस्था में जीवन विवाह के अवसर पर
नारी-पुरुष एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सर्षित करने में योगदान दे रहे है। ऐसा ही
संकल्प आप सभी बेटियों को लेना होगा कि इनके विवाह, जन्म आदि के अवसर पर आप सभी एक पेड़ लगायेंगे। श्रीमान् ललित जी, पर्यावरण प्रमुख. पूर्वी उत्तर प्रदेश ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष, जल का संरक्षण करें और प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करें। श्रीमती अर्चना शुक्ला, संयोजिका अर्पित सेवा संस्थान प्रयाग इकोब्रिक्स बनायेंगे, पर्यावरण बचायेंगे संकल्प के साथ ध्यान द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताये। डॉ0 पवन कुमार पचौरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय खेल उत्थान
परिषद ने भी अपने विचार व्यक्त किये। श्रीमान कृष्ण मोइन जी, संयोजक पर्यावरण संखक काशी प्रान्त, डॉ शशिकान्त त्रिपाठी, सहसंयोजक पर्यावरण संरक्षक सनिति काशी प्रान्त उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह जी ने आये हुए मुख्य अतिथियों का स्थागत किया और कहा कि स्वस्थ भोजन, स्वस्थ पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं द्वारा इकोनिक्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के तहत संस्था को दिया गया। जिसमें सभी यूनिट की स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण प्रहरी सन्मान सर्टिफिकोट और एक पौधा मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। संचालन डॉ० ज्योति रानी जायसवाल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 चित्रा चौरसिया द्वारा संवेदरूप से किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 शशि कुमारी, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ० रेनू जैन, डॉ कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।



