Latest

इविवि की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, विस्तृत कार्यक्रम जारी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) समेत संघटक कालेजों के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र सिंह ने मंगलवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।

 

सिर्फ 12 पेज में लिखने होंगे चार सवालों के जवाब

 

स्नातक पाठ्यक्रम के तहत बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस और बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 15 अप्रैल से एक जून के बीच होंगी। यह परीक्षाएं पहली पाली में सुबह आठ से 10 बजे तक कराई जाएंगी। जबकि, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दूसरी पाली में अपराह्न दो से शाम चार बजे तक 15 अप्रैल से 23 मई तक कराई जाएंगी। यूजी की परीक्षाएं तकरीबन 45 दिनों में पूरी कराई जा सकेंगी। परीक्षा में केवल चार सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को सिर्फ 12 पेज में चारों सवाल हल करने होंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सवाल के लिए तीन पेज निर्धारित किए गए हैं। नए सवाल का उत्तर नए पेज में ही लिखना होगा। लिखित परीक्षा की समय अवधि दो घटे तय की गई है। परीक्षार्थियों को 30 मिनट का समय अलग से दिया जाएगा, जिससे वह अपनी उत्तरपुस्तिका को पीडीएफ में बदलकर अपलोड कर सकेंगे। प्रश्नों के अधिकतम अंक विभाग द्वारा तय किए जाएंगे। छात्रों को यह सुझाव भी दिया गया कि वह उत्तरपुस्तिका अपलोड करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रख ले। सभी ऑनलाइन परीक्षाएं परीक्षा नियंत्रक की निगरानी में होगी।

Related Articles

Back to top button