Latest

राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी, युवा मोर्चा की ओर से क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या कर शव झाडियों में फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आकाश कुमार व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तेलियरगंज में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताते हुए कहा कि चकिया धराहरा में कुछ दिनों से गायब हुई दलित नाबालिक बच्ची की पूरी तरीके से क्षत-विक्षत शव पाया गया। जिसकी बहुत ही बुरी तरीके से एसिड से जला कर हत्या की गई है। नाबालिक बच्ची के गायब होने पर कार्यवाही में देरी की गई है, इस दर्दनाक घटना में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए जो भी दोषी हो उसे फांसी की सजा दी जाये, क्योंकि इस तरीके से नाबालिग बच्चों के साथ घटना करना आम घटना होती जा रही है। समाज में ऐसी अमानवीय घटना एक क्रूर मानसिकता को जन्म देने वाली है। इसकी राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी घोर निंदा करती है और यह मांग करती है अतिशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए और घटना की जांच करने के साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से गुंजा, आकाश कुमार ,सूरज कुमार, गोलू, अरविंद, अनुराग रावत, राहुल भारती, अजय कुमार , संजय सिंह , शुभम कुमार, सिद्धार्थ,सुनील, महेंद्र ,उषा देवी, पार्वती देवी, सुषमा देवी, संजू देवी, रूपा, अनूपा, गुंजा, पालू, रतन लाल ,मंगल प्रसाद ,आदर्श के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button