Latest

जेसीएफ क्लब की आसान जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जेसीएफ क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ग्रीन को छह विकेट से हराकर प्राइड कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।

दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ग्रीन ने रविवार को अपने मैदान पर टॉस हारकर 20 ओवर में 62 रन बनाये। इबाद ने सर्वाधिक 22 रन बनाये। जेसीएफ की तरफ से अरहम ने तीन, शिवम व अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट लिये।

जवाब में जेसीएफ क्लब ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 63 रन बना लिये। कार्तिक सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। दौलत हुसैन के उबैद एवं आदर्श ने दो-दो विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button