Latest
अक़ीदतो एहतेराम से मनाया गया हजरत सैयद सदुद्दीन उर्फ़ गाँसी बाबा का सालाना उर्स मुबारक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा जमुनी तहज़ीब का मरकज़ इल्म अदब का शहर मे हजरत सैयद सदुद्दीन उर्फ़ गाँसी बाबा का सालाना उर्स मनाया गया। उर्स उर्दू माह रजब की 12 तारीख़ को अक़ीदतो एहतेराम से मनाया गया। बाद नमाज फ़ज़्र ग़ुस्ल चादर पेशी क़ुरआन खानी फ़ातिया नियाज़ किया गया। इस दौरान मुल्क मे अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गयी साथ ही क़व्वाली एवं सूफियाना गीत का आयोजन किया गया है। सभी जाती धर्म के लोगो ने हिस्सा लिया और जियारत की और दुआएं मुरादे माँगी। उर्स अटाला कमेटी मोहम्मद फरहान अंसारी
नफीस रजा,मोहम्मद नबील,रहीम अहमद की सरपरस्ती मनाया गया।



