Latest

11 महीनों में ही पिछले वित्तीय वर्ष से अधिक लोडिंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने प्रारम्भिक माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बनाया है। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में ही पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे साल में किए गए माल लदान से अधिक लोडिंग कर लिया है।

उमरे ने प्रारम्भिक माल लदान में स्थापित किया नया कीर्तिमान

उमरे का प्रारम्भिक माल लदान 27 फरवरी 2021 तक 147.7 लाख टन है जो पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे साल के 145.5 लाख टन माल लदान से अधिक है और पिछले साल फरवरी 2020 तक की समान अवधि में किए गए 135.7 लाख टन माल लदान से 12 लाख टन अधिक है।
इस वित्तीय वर्ष में अभी तक की गई लोडिंग में आगरा मण्डल द्वारा 41.7 लाख टन, झांसी द्वारा 62.8 लाख टन तथा प्रयागराज मण्डल द्वारा 43.2 लाख टन माल लदान किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में प्रारम्भिक माल लदान से अब तक प्राप्त कुल राजस्व 1561.08 करोड़ रुपये है। चालू वित्त वर्ष के आखिरी महीने में इस प्रदर्शन में और बढ़ोत्तरी हेतु समेकित प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button