ईद की नमाज अदा करने के बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने धर्म गुरु और पीस कमेटी को दी मुबारकबाद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। 30 रोजा मुकम्मल होने के बाद आज ईद मनाई जा रही है करेली के गौस मस्जिद अबू बकर मस्जिद ताहा मस्जिद, वासिया बाद मस्जिद रोशन बाग शाह वसी उल्लाह साहब मस्जिद अटाला रोशन बाग बक्सी बाजार नखास कोना अकबरपुर पत्थर गली शाहगंज चौक शिया जामा मस्जिद चक व सिया के सभी मस्जिदों में शहर के पुराने मोहल्लों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद थी मस्जिद पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे ।
सभी ने घरों में अदा की ईद की नमाज मस्जिदों में तैनात रही पुलिस।
आला अधिकारी गाड़ियों से गश्त कर रहे थे। एडीजी प्रेम प्रकाश आईजी कविंद्र प्रताप सिंह एसपी सर्वेश त्रिपाठी एसएसपी क्राइम एसपी आशुतोष कुमार, मिश्रा एडीएम सिटी अशोक कनौजिया सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा सीओ प्रथम सत्येंद्र तिवारी कोतवाली इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद व कोतवाली की पूरी टीम मुस्तैद थी । ईद की नमाज अदा करने के बाद कोतवाली में धर्म गुरु और , पीस कमेटी की एक मीटिंग रखी गई कोविड–19 गाइडलाइन के अनुसार सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई । नमाज के बाद दुआ की गई जिसमें कोरोना से निजात दिलाने और मुल्क में खुशहाली की दुआ की गई सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दीl




